Breaking News

जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत करारी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन…

Jdnews Vision….

बिलासपुर….जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत करारी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन सरपंच श्रीमती प्रतिमा सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ग्राम सभा में “जीपीडीपी – हमारा गांव, हमारी योजना” अभियान के तहत ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचगण, महिला समूहों की सदस्याएं, युवा एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में महिला सभा एवं युवा सभा से प्राप्त सुझावों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी सुझावों के आधार पर आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत की विकास कार्ययोजना तैयार की गई।

ग्राम सभा में बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए 16वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायत को लगभग ₹22 लाख 34 हजार की राशि प्राप्त होने का अनुमान है। इस राशि का उपयोग शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार 50 प्रतिशत टाइड (Tied) फंड तथा 50 प्रतिशत अनटाइड (Untied) फंड के माध्यम से प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में किया जाएगा। अंत में सरपंच ने सभी ग्रामीणों से ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *