Breaking News

जिला स्तरीय प्रशिक्षण से सशक्त हुए मनोबल स्वयंसेवक…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर, 3 मई : :  जिले में यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ एग्रिकोन समिति के सहयोग से मनोबल स्वयं सेवकों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवोदय के ब्लॉक स्तरीय क्लब स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों की क्षमता वृद्धि करते हुए उन्हें समुदाय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कोटा और बिल्हा ब्लॉक के स्वयं सेवकों के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स), ‘सर्कल ऑफ केयर’ की अवधारणा, सामुदायिक समन्वय की रणनीतियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं हकदर्शक जैसे प्रमुख हितधारकों की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सुदृढ़ एवं प्रभावी रेफरल तंत्र का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है। प्रशिक्षण में व्यावहारिक उदाहरणों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया गया।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में कोटा ब्लॉक तथा द्वितीय दिवस में बिल्हा ब्लॉक के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विषयों पर समूह चर्चा के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया।

About admin

Check Also

ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह

Jdnews Visoin….. बिलासपुर : :  बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *