नगर पालिका परिषद बलरामपुर परिसर में आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं शुरू,नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बलरामपुर : : नगरपालिका क्षेत्र मे नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुलभ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देशन में अब नगर पालिका परिषद परिसर में ही नया आधार कार्ड बनवाने तथा आधार कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के संशोधन (अपडेट) की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिक अब आधार कार्ड में नाम,पता,जन्मतिथि,मोबाइल नंबर,फोटो अथवा अन्य आवश्यक संशोधन आसानी से करवा सकेंगे। साथ ही जिन लोगों का अब तक आधार कार्ड नहीं बना है,वे भी नगर पालिका परिसर में पहुंचकर नया आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह सेवा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही है,जिससे आमजन को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकने से बचाना तथा एक ही स्थान पर त्वरित और पारदर्शी सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों,महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि जनसुविधाओं को सरल,पारदर्शी और प्रभावी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस जनोपयोगी सेवा का लाभ उठाकर अपनी आधार संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राप्त करें। नगर पालिका परिषद की यह पहल डिजिटल सेवाओं को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *