Breaking News

गाय के हमले में घायल हुई 8 वर्षीय बच्ची, हालत स्थिर

Jdnews Vision….

लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के सरसवां गांव में शुक्रवार को गाय के हमले से 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के समय बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह गाय को भगाकर बच्ची की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार सरसवां गांव निवासी सिनोद कुमार की पुत्री सुनैना शुक्रवार दोपहर घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान एक गाय ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सुनैना के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और गाय को भगाया।

घटना में घायल सुनैना को पहले परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब स्थिर है।

सिनोद कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सुनैना अर्जुनगंज स्थित तिरुपति मॉन्टेसरी स्कूल में कक्षा-1 की छात्रा है।

शैलेन्द्र सिंह चौहान  की रिपोर्ट….

About admin

Check Also

जिला अस्पताल में किया शिविर का आयोजन…

Jdnews Vision उरई (जालौन)। अनुरागिनी एवं ऑपरेशन स्माइल के संयुक्त तत्वावधान में जिला पुरुष चिकित्सालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *