Breaking News

योगी सरकार द्वारा अनुदेशकों का मानदेय 17000 किए जाने पर हर्ष की लहर….

जिला संवाददाता

मनकापुर गोंडा-  : : योगी सरकार द्वारा अनुदेशकों का मानदेय 17000 किए जाने पर और जिले पर उनका सम्मान किया जाने पर मनोबल बढ़ा हुआ है। अनुदेशकों का उनके विद्यालयों में भी सोमवार को सम्मान किया गया। कंपोजिट विद्यालय बंजरिया कला अनुदेशक पूजा मनमोहिनी ने कहा हम लोगों पर जो कृपा सरकार द्वारा की गई है ।

उसके प्रति हम लोग आभार व्यक्त करते हैं हमारा जीवन स्तर ऊंचा होगा और हम अपने स्कूल में पूरे मनोयोग के साथ कार्य करेंगे और बच्चों का भविष्य उज्जवल करेंगे। मनकापुर ब्लॉक के अनुदेशक बंसीलाल, इंदु, माया देवी, कपूर चंद, देवेंद्र प्रताप, घनश्याम मौर्य, अनुराधा, सुरेंद्र सिंह सहित सभी अनुदेशकों ने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

About admin

Check Also

महिला ने पति व देवर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा….

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *