JDNEWS VISION….
बिलासपुर (छ.ग.) : : साइबर जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जनजागरुक करने हेतु कोटा पुलिस की पहल*
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत यातायात नियमों एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है।

दिनांक 13.07.2026 को ग्राम नवागांव के हाई स्कूल के बच्चों एवं नाका चौक कोटा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें है स्कूल नवागांव के विद्यार्थियों , शिक्षकों को साइबर क्राइम के तहत जागरूक करने हेतु साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है

इसी तारतम्य में कोटा स्थित नाका चौक में आम जनों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू , प्र उप निरीक्षक मोहित कुमार सोनकर एवं कोटा पुलिस के समक्ष आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है।
Jd News Vision