Breaking News

नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई….

Jdnews Vision….लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी के सरसों गांव में चल रही गणेश चतुर्थी उत्सव कार्यक्रम का आज बप्पा की विदाई के साथ समापन हो गया। शुक्रवार को बप्पा के भक्तों ने 11 दिन उनकी पूजा अर्चना कर उनकी नम आंखों के साथ अगले बरस जल्दी आने का निमंत्रण देंकर विदाई दी। भक्तों के हौसले को बारिश भी रोक नही सकी।

बारिश के बीच भक्तों ने करीब ढाई किमी पैदल चल कर गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के नारे लगाने हुये गोमती तट पहुंचकर बप्पा का विसर्जन किया। कार्यक्रम आयोजक श्रद्धा सिंह ने बताया कि 11 साल से गणेश चतुर्थी पूजा का कार्यक्रम कर रही है। जिसमे आसपास के साथ अन्य जगह से लोग आते है। प्रत्येक शाम दो घंटे भजन करने ने साथ शाम आरती की जाती रही। दस दिन सेवा के बाद विदाई पर आंखों से आंसू छलक पड़े।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *