Breaking News

श्रीराम कथा का तीसरा दिन : : शिव-सती प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु …

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर: : कौड़ीराम : : पांडेपार स्थित बाबा बम्बनाथ मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य पंडित अच्युतानंद शास्त्री ने कहा रामकथा के श्रवण से हृदय में भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न होता है। जब मनुष्य अपने सर्वस्व को भगवान के चरणों में समर्पित कर देता है, तब उसे प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा रामकथा का श्रवण भवसागर से पार होने का एकमात्र और सरल साधन है।

कथावाचन के दौरान आचार्य शास्त्री ने दक्ष प्रजापति द्वारा आयोजित यज्ञ में भगवान शिव एवं माता सती को निमंत्रण न दिए जाने, माता सती के आत्मदाह तथा भगवान शिव के विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भगवान के जयकारे लगाते रहे।

भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश के निवर्तमान सभापति संतराज यादव ने कथा व्यास पीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर मुख्य यजमान गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशंभर पाण्डेय, समाजसेवी दिनेश त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, सुभाष चंद्र जायसवाल, जयराम शुक्ल, पूर्व प्रधान जे.के. सिंह, रणधीर शाही, राजेश प्रताप पाल, उमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

यूपी के मदरसों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी होगी जरूरी …

मौलाना से लेकर स्टूडेंट्स तक सब लगाएंगे अटेंडेंस जेडी न्यूज विजन… लखनऊ : :  उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *