Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ, निकाली जागरूकता रैली…

जेडी न्यूज़ विज़न..

सन्तोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर: : कौड़ीराम : : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय कौड़ीराम द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। सीडीपीओ रचना पाण्डेय ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य सेविका सुनंदा, यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर सुरेश तिवारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।

रैली के उपरांत सीडीपीओ रचना पाण्डेय ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने कहा यह अभियान बच्चों और परिवारों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ हरित वातावरण के निर्माण में सहायक होगा। उन्होंने कहा ‘‘मां का नाम, पेड़ का सम्मान’’ केवल नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प है।
इस अवसर पर संयोगिता प्रजापति, वंदना पाल, हेमंती देवी सहित समस्त मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *