जेडी न्यूज़ विज़न…
काकीनाडा: : विधानसभा पार्षद पेराबथुला राजशेखर ने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना चाहिए।
उमर अलीशा रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट की काकीनाडा शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम के काकीनाडा आश्रम में पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने उदगार व्यक्त करते हुए स्थानीय विधानसभा पार्षद श्री पेराबथुला राजशेखर ने कहा कि सृष्टि और मनुष्य के बीच अटूट संबंध है, इसलिए राजशेखर ने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चेयुता के अध्यक्ष रविकुमार ने कहा कि खाए गए फलों के बीज मिट्टी में रोपकर बहुत सारे पौधे उगाए जा सकते हैं। पर्यावरण की रक्षा सबकी जिम्मेवारी है। रिटायर्ड आरटीओ श्री चिक्कम रामचंद्र राव ने कहा कि अगर हमें प्रदूषित हवा की बजाय साफ हवा में सांस लेनी है, तो सभी को पौधे रोपने चाहिए। जेएनटीयूके के प्रोफेसर डॉ. उदय भास्कर ने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना चाहिए और हर पौधे के बड़ा होने तक उसे संरक्षित किया जाना चाहिए।
श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम के नौंवे पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने कहा कि अगर हर कोई 3 पौधे लगाकर, उन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर के रूप में बड़ा करे और उनकी पूजा करे, फल-फूल पूजा में रखे और उन्हें महाप्रसाद के रूप में ग्रहण करे, तो परिवार के सभी सदस्यों को भगवान का आशीर्वाद मिल सकेगा। डॉ. उमर अली शाह ने प्रकृति और जीवों की रक्षा करने का आह्वान किया।
तत्पश्चात, पीठाधिपति डॉ उमर अली शाह, एमएलसी राजशेखर व अन्य अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में पीठम के सदस्यों ने पर्यावरण जागरूकता रैली में भाग लिया और ध्वज के साथ रैली निकाली। पीठम के सदस्यों ने पौधों के साथ वाकलापुडी आश्रम से रामान्यपेट, सर्पवरम जंक्शन होते हुए बोट क्लब स्थित कविशेखर डॉ उमर अली शाह की प्रतिमा तक रैली निकाली और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी सदस्यों ने बोट क्लब स्थित उमर अली शाह बटरमिल्क केन्द्र पर छाछ ग्रहण करने के उपरांत अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
इस कार्यक्रम में पीठम संयोजक श्री पेरुरी सुरीबाबू, पीठम केंद्रीय समिति सदस्य श्री एवीवी सत्यनारायण, स्थानीय संयोजक श्रीमती मंदा येल्लमम्बा, श्रीमती काकीनाडा लक्ष्मी, श्रीमती रेड्डी सूर्या प्रभावती, वनुमु मणि, पेरुरी बाबजी, श्री दान राजू ने भाग लिया। के. सुब्बालक्ष्मी, श्री पी. दुर्गा प्रसाद, जो पिछले दो हफ़्ते से बोट क्लब में उमर अलीशा रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट के तहत बटरमिल्क चिलिंग सेंटर में सेवा दे रहे हैं, उन्हें पीठाधिपति ने शाल ओढाकर सम्मानित किया। बटरमिल्क चिलिंग सेंटर में सेवा देने वाले सभी लोगों को स्वामी प्रसादम बांटा गया।
बाद में, जेएनटीयूके सीनेट हॉल में श्री पिल्ली तिरुपति राव द्वारा आयोजित मदर इंडिया इंटरनेशनल एनिवर्सरी सेलिब्रेशन द्वारा मुख्य अतिथि पीठाधिपति डॉ. उमर अलीशा को जेएनटीयूके के वाइस चांसलर डॉ.वीएसआरके प्रसाद, श्री अमलकांति श्रीनिवास राव, कवि सिरिशा और दूसरों ने “विश्व विज्ञान कीर्ति” अवॉर्ड से सम्मानित किया।
Jd News Vision