Breaking News

सिरगिट्टी मे आयोजित सुशासन तिहार मे शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

जेडी न्यूज़ विज़न…..

*जनता और प्रशासन का सेतुः सुशासन तिहार : कौशिक…

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत सिरगिट्टी, बिलासपुर में आयोजित सुशासन शिविर 2026 में शामिल होकर वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 के नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया और शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के लगभग 46 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन शिविर शासन और जनता के मध्य संवाद, विश्वास एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविरों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है। समस्याओं का समाधान जनता के सामने होने से शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। ऐसे आयोजन नागरिकों को उनके अधिकारों और शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करते हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासीगण, लाभार्थीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *