जेडी न्यूज़ विज़न….
बिलासपुर (छ.ग.) : 06 जून : : प्रहार अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस की आबकारी एक्ट में बड़ी कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री करने वाली आरोपिया गिरफ्तार।
आरोपिया के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब, कुल 06 लीटर 120 एमएल शराब एवं बिक्री रकम 300 रुपये जप्त।
आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपिया
सुमन भारती, पति राकेश भारती, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरताल, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान “प्रहार” चलाकर अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है।
दिनांक 16.06.2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमरताल निवासी सुमन भारती अपने किराना दुकान में अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक एवं घेराबंदी की कार्यवाही की गई।
तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब (कुल 06 लीटर 120 एमएल) तथा शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नगद बरामद कर जप्त किए गए। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी एवं महिला आरक्षक सुनीता धुर्वे का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
Jd News Vision