जेडी न्यूज़ विज़न….
सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरून्यूज़ विज़न विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य कराया प्रारंभ….
बलरामपुर.: : झारखंडी क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद केs चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।
ओवरब्रिज निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। झारखंडी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के कारण आवागमन के दौरान लोगों को अक्सर जाम एवं असुविधा का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज के निर्माण से यातायात व्यवस्था सुचारु होने तथा आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना झारखंडी सहित आसपास के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से थी मांग : पल्टूराम….
भूमि पूजन के अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और आवश्यकता थी। इसके निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सड़क,पुल,ओवरब्रिज और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम : डॉ.धीरू….
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी और रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानी कम होगी।
उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर सड़क, यातायात एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वय से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण से झारखंडी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और विकास की गति तेज होगी।
विकास परियोजनाओं से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर : रवि मिश्र
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का शुभारंभ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण अवसर है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के प्रयासों से लगातार आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। सड़क,पुल एवं ओवरब्रिज जैसी विकास परियोजनाएं सीधे तौर पर आम जनता के जीवन को आसान बनाने का कार्य करती हैं। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे झारखंडी सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में गेल्हापुर के महंत बृजानन्द जी महाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,पंकज सिंह,मनोज तिवारी,हेमंत जायसवाल,शक्ति सिंह,महिपाल चौधरी,गोविंद सोनकर,राधेश्याम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,डॉ.अजय सिंह,पिंकू बिन्दू, विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,बीएन सिंह,ललिता तिवारी,साधना पांडेय एवं सुधा पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने इसे झारखंडी क्षेत्र की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jd News Vision