Breaking News

सेवा, सुशासन और संकल्प : 12 साल की यात्रा ने रचा इतिहास : सावित्री ठाकुर..

जेडी न्यूज विजन….

*संकल्प से सिद्धि तक, 12 साल में मजबूत हुआ हर भारतीय का सपना : तोखन साहू…

*एक दशक से ज्यादा का सफर. जन धन से लेकर डिजिटल इंडिया तक बदली देश की तस्वीर : कौशिक*

*12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा बिल्हा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावत्री ठाकुर और तोखन साहू*

भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में विधानसभा बिल्हा के तिफरा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावत्री ठाकुर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित माँ काली मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय श्रीमती सावित्री ठाकुर साहित उपस्थित सभी मंत्री, विधायक एवं कएकर्ताओं ने साथ देवालय दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया इस पावन अवसर पर माँ काली से राष्ट्र की समृद्धि, प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की, तत्पश्चा तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात बिलासपुर के तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर, बूथ क्रमांक-305 में श्री राजेश केशरवानी जी के निवास पर एवं रामा वर्ल्ड बिलासपुर बूथ क्रमांक 304 में शिवकुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट जनों से आयोजित जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि 10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गये है। यह उपलब्धि 140 करोड़ देशवासियों के उनके नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, गरीब कल्याण, कृषि, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है ।आज विकसित भारत का संकल्प जन-जन का संकल्प बन चुका है। इस अवसर पर उन्होने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, विकासोन्मुखी नीतियों तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश द्वारा प्राप्त गौरवपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी साझा की। साथ ही उपस्थित नागरिकों के विचार, सुझाव एवं अपेक्षाओं को भी आत्मीयता के साथ सुना। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान नागरिकों का उत्साह, विश्वास एवं स्नेह यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का यह अभियान अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूर्ण कर सर्वाधिक समय तक इस दायित्व का निर्वहन करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा समावेशी दृष्टि को आगे बढ़ा रही है। पिछले 12 वर्षों में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र ने उन वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है, जिन्हें दशकों तक उपेक्षित रखा गया था। जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक सशक्तिकरण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना इसी सोच का परिणाम है।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह अवधि केवल योजनाओं और उपलब्धियों की नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और नए विश्वास की यात्रा रही है। इन 4399 अच्छे दिनों का रिकॉर्ड केवल समय का नहीं, बल्कि संकल्प, विश्वास और निरंतर प्रगति का भी है। इन 12 वर्षों में भारत न झुका है, न रुका है। देश में ऐसा अभूतपूर्व जनविश्वास बना है कि आने वाले समय में भी यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि का यह गौरवशाली कालखंड भारत के विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि का रहा है। आज इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम पुनः यह विश्वास व्यक्त करते हैं कि छत्तीसगढ़ आपके प्रेरक नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा तथा राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला जी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी, बिलासपुर महापौर माननीय श्रीमती पूजा विधानी जी, प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षिता पांडेय, पूर्व सांसद लखनलाल साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला बिलासपुर एवं तिफरा-सिरगिट्टी मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *