जेडी न्यूज विजन….
सन्तोष कुमार गुप्ता…
गोरखपुर: :कौड़ीराम: : प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक देशवासियों की सेवा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले यशस्वी जननेता बन गए हैं। उक्त बातें बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा विमलेश पासवान ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कही।

उक्त अवसर पर आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में बांसगांव के विधायक डा विमलेश पासवान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय राय एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ नेता गण वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ सम्मिलित होकर विश्व के लोकप्रिय नेता हम सभी के गौरव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी,स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति,समृद्धि और विकास के लिए मंगलकामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन,सेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त होती रहे। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, संजय सिंह,मनोज शुक्ल सोनालिका,रमेश मास्टर सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jd News Vision