जेडी न्यूज़ विज़न…..
तुलसीपुर, बलरामपुर, 5 जून: : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर, तुलसीपुर, बलरामपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम *”Climate Action – For Climate, For Our Future”* रही। इसी क्रम में विद्यालय परिवार द्वारा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस विषयक विशेष पोस्टर प्रदर्शित किए गए तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अपनाने एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण हेतु संकल्प भी लिया।

आज विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी पी सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई। विद्यालय परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ डी पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए सभी को वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन हेतु सक्रिय भूमिका निभानी होगी।इसी के साथ जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर मे पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 55 वें जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन लाल उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी मंत्री सुग्रीव कश्यप भोला सरोज है जय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Jd News Vision