Breaking News

संडीला तहसील परिसर बना अखाड़ा’….

जेडी न्यूज विजन….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेताओं ने प्रशासन के खिलाफखोला मोर्चा…

हरदोई जनपद के संडीला तहसील परिसर में कल अचानक अखाड़ा’ बन गया,भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वजह है उनके जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित की गिरफ्तारी।बस फिर क्या था गुस्साए किसानों ने तहसील परिसर को घेर लिया और शुरू हो गया जोरदार प्रदर्शन।हरदोई का संडीला तहसील परिसर आज नारों से गूंज उठा! मौका था भारतीय किसान यूनियन।भानू गुट के महाप्रदर्शन का। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह खुद सेनापति बनकर मैदान में उतरे, तो उनके पीछे सूबे के कोने-कोने से आए किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा।मांग सिर्फ एक ही थी— जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित को तुरंत रिहा करो जेल की सलाखों के पीछे बंद अपने नेता को छुड़ाने के लिए किसान अड़ गए।मौके कई थानों की पुलिस और भारी फोर्स तैनात करनी पड़ी।तनाव को भांपते हुए मैराथन बैठकों का दौर शुरू हुआ। एक तरफ किसान मूंछों पर ताव दे रहे थे, तो दूसरी तरफ सीओ हरियावां अजीत सिंह, सीओ बघौली प्रवीण कुमार यादव, सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह और एसपी ऑफिस के नुमाइंदे प्रभात पटेल किसानों को शांत कराने में जुटे रहे। कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सस्पेंस अब भी बरकरार है।इधर, प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने सीधे पुलिस पर संगीन आरोप जड़ दिए हैं। उनका कहना है कि कतई मिल चौकी प्रभारी रजत त्रिपाठी ने आपसी रंजिश या दबाव में आकर जिलाध्यक्ष अंकित के खिलाफ बिल्कुल फर्जी मुकदमा लिखा और उन्हें जेल भेज दिया। किसान साफ कह रहे हैं कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यह आन्दोलन जारी रहेगा

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *