Jdnews Vision…
बिलासपुर▪️ 50 से अधिक आद्यतन चाकूबाज एवं नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस की विशेष रेड एवं चेकिंग
▪️ अपराधियों से क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वालों एवं नशे के कारोबारियों के संबंध में सघन पूछताछ
▪️ अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की सतत निगरानी
▪️ आद्यतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
संक्षिप्त विवरण :
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं चाकूबाजी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आद्यतन चाकूबाज, नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों एवं अन्य आद्यतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं रेड कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक आद्यतन चाकूबाज एवं नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के संभावित ठिकानों एवं निवास स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा पहुंचकर सघन चेकिंग की गई। संबंधित व्यक्तियों से उनके क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों, नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक जानकारी संकलित की गई।
चेकिंग के दौरान आद्यतन अपराधियों को स्पष्ट रूप से अपराध से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की संभावना वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
बिलासपुर पुलिस द्वारा चाकुबाज अपराधियों एवं नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से इस प्रकार की सघन चेकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, नशे के अवैध कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अपराध एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Jd News Vision