शादी के 4 महीने बाद संदिग्ध हालात में मिला नवविवाहिता का शव…

जेडी न्यूज़ विज़न….

…पिता ने लगाया हत्या का आरोप…

मोहनलालगंज/लखनऊ : : बिजनौर के परवर पश्चिम निवासी मनोज ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी सीमा का विवाह हुलास खेड़ा निवासी अमित कुमार के साथ चार महीने पहले किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से बेटी पिता ने लगाया हत्या का को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

शनिवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि ससुराल वाले खेत गए थे। शाम को लौटे तो उन्होंने शव लटका देखा। पुलिस घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका जता रही है।

मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *