Breaking News

पंजाब मेल ट्रेन में हादसे की कोशिश थी या फिर साजिश / शरार??…

जेडी न्यूज विजन….

…ट्रैक पर रखा 50 किलो का लोहे का चौखट…

…लोको पायलट ने ऐसे बचाई सैकड़ों जानें…

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर रेल यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए ट्रेन को डिरेल करने की साज़िश की गई. कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास शुक्रवार दोपहर पंजाब मेल के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर 50 किलो वजनी लोहे का चौखट रख दिया गया।

लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इसके बावजूद लोहे का चौखट इंजन में फंस गया. इस मामले में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

13006 पंजाब मेल अमृतसर से हावड़ा जा रही थी. शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन जब कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास पहुंची, तभी लोको पायलट ने ट्रैक पर लोहे का बड़ा चौखट पड़ा देखा. उन्होंने बिना देरी किए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इसके बावजूद इंजन ट्रैक पर रखे 50 किलो वजनी लोहे के चौखट से टकरा गया और वह इंजन के नीचे फंस गया. लोको पायलट ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी. रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. चौखट को हटाकर आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया।

About admin

Check Also

प्रेमिका के उकसावे से युवक की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज….

Jdnews Vision…. फॉलोअप…. लखनऊ:  : गोसाईगंज के मीशा गांव में प्रेमिका के मानसिक दबाव और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *