Jdnews Vision….
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पवन कल्याण अपनी तीसरी पत्नी ऐना कोनिडेला से तलाक लेने जा रहे हैं.
दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, उन्होंने सोमवार को ये जानकारी की. पवन कल्याण की तीसरी पत्नी ऐना कोनिडेला एक विदेशी महिला हैं. शादी के 13 साल बाद दोनों अलग होने जा रहे हैं. पवन के फैंस के लिए ये बड़ा झटका है.

पत्नी ऐना से 13 साल बाद अलग हो रहे पवन कल्याण….
कपल ने सोमवार देर रात एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने इस फैसले के बारे में सभी को बताया. उन्होंने कहा कि शादी के 13 सालों बाद दोनों अपनी राहें अलग करने जा रहे हैं. हालांकि उनके इस स्टेटस का असर उनके बच्चों की परवरिश पर नहीं होगा. कपल ने कहा कि भले ही उनके बीच पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो रहा है लेकिन दोस्ती का रिश्ता हमेशा रहेगा. दोनों ही जिम्मेदार माता-पिता हैं, साथ मिलकर बच्चों की परवरिश करने में कोई कमी नहीं रखेंगे. हालांकि पवन और ऐना ने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है और नहीं बच्चों की कस्टडी को लेकर कुछ भी अपने स्टेटमेंट में बताया है. इस मुश्किल वक्त में दोनों ही प्राइवेसी चाहते हैं.
2013 में रूस की ऐना से की थी शादी….
पवन ने 2012 में दूसरी पत्नी रेणु देसाई से तलाक के बाद रूसी नागरिक ऐना से साल 2013 में शादी की थी. दोनों फिल्म ‘तीन मार’ के दौरान पहली बार मिले थे. इस फिल्म में ऐना ने एक छोटा सा रोल प्ले किया था. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और नजदीकियां बढ़ीं तो उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. कपल के दो बच्चे हैं. बेटी का नाम पोलेना अंजना पवनोवा और बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच है.
पहली पत्नी से शादी के 2 साल बाद हुए थे अलग….
पवन कल्याण की पहली पत्नी का नाम नंदिनी था.पवन और नंदिनी ने साल 1997 में शादी की थी. साल 1999 में दोनों अलग हुए और 2008 में उनका तलाक हो गया था. पवन ने दूसरी शादी रेणु देसाई से 2009 में की थी.शादी के दो साल बाद 2011 में वे अलग हुए और 2012 में उनका तलाक हो गया था. अब उनका तीसरी बार तलाक होने जा रहा है.
G F….
Jd News Vision