Breaking News

जीवन शैली बदलने से बचेगा पर्यावरण-जिला जज…

जेडी न्यूज़ विज़न….

अरुण कुमार राव….

*देवरिया 05 जून: : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि गण द्वारा सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि जिलाजज धैनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज जिस स्थिती मे आज हम पहुंचे है,वह बहुत ही भयावह है।हमे अपनी जीवन शैली को बदलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की अत्यंत आवश्यक्ता है।विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते है।विशिष्ट अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय ने कहा कि छोटे छोटे प्रयास बड़े परिणाम दे सकते है।

विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार न्यायिक उच्च न्यायालय इलाहाबाद ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाना सामुहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम को मुख्य रूप से अपर जिलाजज हरीराम व विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना जी,जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम मिश्र,डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम तिवारी, सिंहासन गिरि, विद्यासागर मिश्र, अशोक दीक्षित, अरविंद पाण्डेय, वैभव कान्त मिश्र, मनोज मिश्र, प्रेम नारायण मणि, अजय उपाध्याय, राणाप्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया।इसके पूर्व अतिथिगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे प्रेम मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार राव, प्रियंका त्रिपाठी संयुक्त सचिव, ग्रिजेश शाही, पंकज पाठक, बृजेश उपाध्याय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे संचालन संघ के सचिव अर्जुन यादव तथा आगन्तुक अतिथिगण का आभार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने किया,तत्पश्चात अतिथिगण द्वारा पौध वितरण व पौधरोपण किया गया।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *