जेडी न्यूज़ विज़न….
अरुण कुमार राव….
देवरिया : : विधानसभा पथरदेवा के नौतन हथियागढ़ निवासी स्वर्गीय राजू विश्वकर्मा की अराजक तत्वों द्वारा गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दुःखद एवं हृदयविदारक घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे थे तथा अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।
उसी दौरान माननीय श्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी जी ने पीड़ित परिवार की पुत्री की शिक्षा का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन करने तथा उसके विवाह का पूरा खर्च भी उठाने की घोषणा की थी, जिससे शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत और संबल मिला।
पूर्व मंत्री श्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी जी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से भी पार्टी के तरफ से सहयोग की मांग की गई थी जिसके क्रम में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा भेजी गई ₹1 लाख की आर्थिक सहायता राशि माननीय श्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी जी ने अपने हाथों से स्वर्गीय श्री राजू विश्वकर्मा जी की धर्मपत्नी को प्रदान की।
माननीय त्रिपाठी जी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
“दुःख की घड़ी में साथ खड़ा होना ही सच्ची राजनीति और मानवता की पहचान है,इसको पूर्व मंत्री त्रिपाठी जी ने विपक्ष में रहते हुए अनूठा उदाहरण पेश किया है। साथ ही घटना में घायल सुधीर शर्मा और हरिओम शर्मा को आर्थिक सहायता पूर्व मंत्री त्रिपाठी जी ने दिया और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी पीड़ित परिवारों को दिया। पूर्व मंत्री श्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी जी के साथ पूर्व अध्यक्ष प्रमुख संघ देवरिया/पूर्व ब्लॉक प्रमुख तरकुलवां श्री अभिषेक त्रिपाठी “राजन”, विधान सभा अध्यक्ष पथरदेवा फखरुद्दीन साहब, पूर्व प्रमुख पथरदेवा संजय कुमार मल्ल, डॉ. संजीव कुमार राव, ब्लॉक अध्यक्ष तरकुलवां जनार्दन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष देसही अशलम खान, ब्रह्मदेव कुशवाहा,राजेश पांडेय, राकेश राय, मार्कण्डेय पटेल, श्यामू, सुभाष पाठक, दिलीप दुबे, प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, राजन यादव ,कृष्णलाल त्रिपाठी, बड़े बाबा, रिजवान अंसारी आदि सैकड़ो नेता कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहेl
Jd News Vision