Breaking News

अंबानी-अडानी से लेकर राहुल गांधी और मोहन भागवत सहित अनेक नामचीन हस्तियां एक छत के नीचे रहीं मौजूद……..

जेडी न्यूज विजन…

मुंबई की इस सबसे ताकतवर शादी में झुका पूरा देश…

मुंबई: :  मायानगरी मुंबई इस समय देश की सबसे बड़ी और हाई-प्रोफाइल शादी की गवाह बनी है, जिसके चर्चे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हो रहे हैं. इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस शाही शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो और दिग्गज राजनेता शरद पवार की पोती और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी मुंबई के आलीशान जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हो रही है. इस शादी ने देश के राजनीतिक और बिजनेस जगत के सारे फासलों को मिटा दिया है, जहां धुर विरोधी भी एक छत के नीचे मुस्कुराते नजर आए.

बीजेपी विधायक और बड़े बिजनेसमैन के घर बनी सुप्रिया सुले की बेटी बहू

शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले, बीजेपी विधायक और जाने-माने उद्योगपति अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध रही हैं. आपको बता दें कि अरुण लखानी मशहूर ‘विश्वराज ग्रुप’ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हैं, जिनका बिजनेस जगत में बहुत बड़ा नाम है.

बात अगर सुप्रिया सुले के दामाद सारंग लखानी की करें, तो वे न सिर्फ एक बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखते हैं, बल्कि खुद भी एक बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. सारंग ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई बड़े बैडमिंटन मैच खेले हैं और देश का नाम रोशन किया है. यही वजह है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में राजनीति, बिजनेस, खेल, कला और बॉलीवुड जगत की तमाम नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की है.

राहुल गांधी से लेकर मोहन भागवत तक, राजनीति के महारथी पहुंचे मुंबई

इस महा-शादी समारोह में देश के कोने-कोने से कई बड़े और कद्दावर राजनेता पहुंचे. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली तस्वीर तब सामने आई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, दोनों ही इस शादी की रौनक बढ़ाने पहुंचे. इनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हर्षवर्धन सपकाल, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, संदीपन भुमरे, पार्थ पवार, सुनेत्रा पवार, और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ए. राजा भी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे.

शादी में प्रतापराव पवार का पूरा परिवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, राजेश टोपे, शशिकांत शिंदे, पूर्व मुख्यमंत्री सुशीलकुमार शिंदे और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे भी दिखाई दिए. वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, जय पवार और उनकी पत्नी रुतुजा पाटिल, सांसद बांसुरी स्वराज, लातूर के विधायक धीरज देशमुख, सांसद डॉ. अमोल कोल्हे, पूर्वा वलसे पाटिल, किरण वाल्से पाटिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मेहमानों की सूची में शामिल रहे.

इसके अलावा महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार के इस पारिवारिक जश्न में विधायक श्रीकांत भारतीय, प्रफुल्ल पटेल, मुकुल वासनिक, सांसद विशाल पाटिल, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट, शिवानी वडेट्टीवार, नरहरि ज़िरवाल, चंद्रशेखर बावनकुले, सतेज पाटिल, दिलीप वाल्से पाटिल, मंत्री पंकजा मुंडे, विधायक रोहित पाटिल, अतुल सावे और सांसद अनिल देसाई भी मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ-साथ उद्धव ठाकरे का पूरा परिवार, संजय राउत का परिवार और राज ठाकरे का परिवार भी इस शादी का गवाह बना.

किंग खान का धमाकेदार डांस और अंबानी-अडानी की महा-एंट्री

इस शादी में सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और बिजनेस वर्ल्ड का भी पूरा ग्लैमर देखने को मिला. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी और सांसद जया बच्चन के साथ समारोह में पहुंचे. वहीं फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता व सांसद रवि किशन ने भी शादी में शिरकत की. इस संगीत और शादी के फंक्शन में सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने मंच पर अपने शानदार डांस से समां बांध दिया, जिसे देखकर मेहमान झूम उठे.

बिजनेस जगत की बात करें तो भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे, वहीं उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी में नजर आए. इनके अलावा रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ और सीरम इंस्टीट्यूट के कर्ता-धर्ता अदार पूनावाला भी इस सबसे ताकतवर शादी पार्टी का हिस्सा बने.

About admin

Check Also

फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार,

जेडी न्यूज विजन… गाड़ियों के विशेषाधिकार से ऊपर. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला…  नई दिल्ली: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *