Breaking News

लखनऊ, कानपुर में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, पूर्वी यूपी के कई जिलों में होगी बारिश

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और बुंदेलखंड के बांदा जिलों में भीषण लू का कहर रहेगा जारी ….

लखनऊ: पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आंधी-तूफान परेशान कर सकती है। बस्ती और पूर्वांचल में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और बुंदेलखंड के बांदा जिलों में भीषण लू का कहर जारी रहेगा।

यूपी में आज से मौसम में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। आईएमडी के अनुसार यूपी में राजधानी लखनऊ समेत मध्य और दक्षिणी यूपी के कई हिस्से भीषणतम लू की चपेट में हैं। दूसरी तरफ पूर्वी यूपी के कई जिलों में राहत की फुहारें बरसने वाली हैं। कुछ जिलों में आंधी का दौर शुरू हो सकता है।

झुलसती गर्मी से राहत

मौसम विभाग की मानें तो 22 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से बारिश दर्ज किए जाने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 22 जून और मंगलवार 23 जून को बस्ती व इसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। जिससे झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी और यहां का अधिकतम तापमान गिरकर 39°C तक आ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों में फिलहाल गर्मी से किसी भी तरह की राहत मिलने के आसार बिल्कुल नहीं हैं. सोमवार को राजधानी लखनऊ में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और पारा 42°C के पार जा सकता है। कानपुर में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है, जहां अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा, पूर्वांचल के बलिया और वाराणसी में भी लू का कहर जारी है, जहां तापमान 41°C के आसपास बना हुआ है।

पूर्वी यूपी-

  • 22 जून: कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना।
  • 23-24 जून: मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।
  • 25-27 जून: कुछ स्थानों पर फिर से बारिश की संभावना।
  • 24 जून तक कुछ इलाकों में भीषण से अति-भीषण लू चलने की गंभीर चेतावनी।

पश्चिमी यूपी

  • 22-25 जून: मौसम शुष्क रहेगा।
  • 26-27 जून: कहीं-कहीं फिर से छिटपुट बारिश के आसार।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *