Breaking News

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप….

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता…

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी।*

*पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 3 बजे की है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और पुत्र रेयांश गुप्ता (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अपने कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी नाबालिग ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।*

*घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।*

*मृतक अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।*

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *