जेडी न्यूज विजन….
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला वकील के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एडवोकेट नीतू सिंह निवासी सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि 8 जून 2026 को उनके व्हाट्सएप पर एक APK फाइल शेयर की गई। फाइल खोलने के बाद दुर्भावनापूर्ण तरीके से बिना उनकी सहमति के उनके बैंक खातों से अनधिकृत लेन-देन कर पैसा निकाल लिया गया।
नीतू के अनुसार, उनके एसबीआई के खाते से 25,001 रुपये ट्रांसफर कर लिए गये तथा एचडीएफसी के खाते से 1,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए पीड़ित महिला वकील ने बताया की फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने पहले व्हाट्सएप नंबर पर एपीके फाइल भेजी और वाट्सअप कॉल कर एपीके फाइल खोलने को बोला फाइल खोलने के बाद मेरे साथ यह धोखाधड़ी हुई तथा इस धोखाधड़ी से उन्हें शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और क्षतिपूर्ति सहित पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jd News Vision