Breaking News

बुलडोज़र करवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन….

Jd news vision.

सुरेन्द्र कुमार वर्मा

अमेठी जनपद के तिलोई तहसील पर कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने घेराव व प्रदर्शन किया क्षेत्र के सिंहपुर में कथित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता क्षेत्राधिकारी तिलोई के यहा भी पहुंचे और क्षेत्राधिकारी तिलोई को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग के करीब 40 साल पुराने मकान पर दबंगई दिखाते हुए बुलडोजर चलवा दिया। उनका यह भी दावा है कि कार्रवाई के दौरान कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह के अनुसार, पीड़ित पिछले 10 दिनों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है फिलहाल प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *