Breaking News

बरसात में बदहाल हुआ श्मशान घाट अंतिम संस्कार में हो रही भारी परेशानी…

Jdnews Vision…

संवाददाता:-जयसिह

तुलसीपुर /बलरामपुर 27 जुलाई : : नगर के पुरानी बाजार स्थित नकटी नाले के तट पर बना एकमात्र श्मशान घाट वर्षों से बदहाली का शिकार है। बरसात के मौसम में यहां की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जलभराव, कीचड़ और अव्यवस्थित परिसर के कारण परिजनों को शव का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को विवशता में सिरिया नाले स्थित श्मशान घाट का रुख करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी बाजार से श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल है, ऐसे में अंतिम यात्रा निकालना बेहद कष्टदायक हो जाता है। नगरवासियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से इस गंभीर समस्या की ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग का ध्यान नहीं गया है।

सभासद प्रतिनिधि राम दयाल सोनी ने कहा कि यदि जिम्मेदारों ने शीघ्र ही श्मशान घाट और संपर्क मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था नहीं कराई, तो नगरवासियों की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *