Breaking News

तलवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार….

Jd news vision…

बिलासपुर : :  तलवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार….

 आरोपी के कब्जे से एक नग तलवार किया गया जप्त…

 आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया…

 

विवरण- दिनांक 05/07/2026 को प्रार्थी मख्खन सिंह पिता गरनाम सिंह मउ्र 26 वर्ष निवासी हसनपुर थाना बटाला शहर जिला बटाला पंजाब थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ट्रेलर वाहन में रायगढ से लोहा लोड कर पंजाब जाने के लिये निकला था दिनांक 05/07/2026 को दोपहर 12-00 बजे खाना खाने के लिए खालसा ढाबा संबलपुरी जा रहा था ढाबा के पास हैप्पी और अन्य लोगो का लडाई झगड हो रहा था तब प्रार्थी तथा दरबारा सिंह व इशाक खान बीच बचाव करने गये तो हैप्पी इन्हे ही मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा और ढाबा से एक तलवार लेकर आया और दरबार सिंह तथा इशाक को तलवार के चपटा भाग से मारपीट करने लगा तथा प्रार्थी एवं इशाक के गाडी का शीशा को तोडकर नुकसान कर दिया तथा तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा, मारपीट से दरबारा के पीठ में, इशाक के सिर में चोट आया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपी को गिरफतार कर कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पिता सुखविंदर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी तरनतारण थाना व जिला तरनतारण (पंजाब), हामु खालसा ढाबा संबलपुरी सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को तत्काल डायल 112 के सहयोग से गिरफतार किया गया, घटना में प्रयुक्त 01 नग तलवार जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । आरोपी को गिरफतार करने में प्रआर चोलाराम पटेल, डायल 112 आर धीरेंद्र ध्रुव की सहराहनी भमिका रही ।

About admin

Check Also

बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :  बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *