Breaking News

सात लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को किया गया जप्त

Jdnews Vision….

बिलासपुर : :  रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार।

7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को किया गया जप्त

 

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 07/07/2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम जाली में रेड कार्यवाही कर रतनपुर पुलिस द्वारा रमेश कुमार नेताम के घर के आँगन से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को आरोपी से जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर सैय्यद अकबर अली, प्रशिक्षु उनि देवकी रावटे, आर. पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

स्वागत सावन मास तुम्हारा….

Jdnews Vision…. स्वागत सावन मास तुम्हारा लगता सावन सबसे प्यारा… सावन आते ही बदल जाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *