Jdnews vision….
नदवा के छात्रों ने निभाई अहम भूमिका, जेल प्रशासन ने की सराहना
लखनऊ: : ‘ऑल इण्डिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम’ की लखनऊ इकाई ने गुरुवार को इंसानियत और समाज सेवा की एक और मिसाल पेश की । फोरम के प्रयासों से जिला कारागार लखनऊ में बंद तीन गरीब और मजबूर बंदियों का कुल ₹12,000 का अर्थदण्ड (जुर्माना) जमा कर उन्हें सम्मानपूर्वक रिहा करवाया गया। ये बंदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण जुर्माना न भर पाने की वजह से जेल में ही रहने को मजबूर थे। इस पूरे मानवीय कार्य और मुहिम में नदवा (दारुल उलूम नदवतुल उलेमा) के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार लखनऊ आर.के. जायसवाल द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार, फोरम ने बंदी संतोष कुमार का अर्थदण्ड ₹2,000/-, मो० फैसल का अर्थदण्ड ₹5,000/- व मोफिजउद्दीन का अर्थदण्ड ₹5,000/- जमा कर उन्हें जेल से रिहा कराया।
इस अवसर पर जेलर ऋतिक प्रियदर्शी और डिप्टी जेलर वीरेंद्र सिंह ने फोरम के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जेल प्रशासन ने रिहा हुए युवकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Jd News Vision