Breaking News

नारी सशक्तिकरण के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं: डिंपल यादव….

जेडी न्यूज़ विज़न….

लखनऊ :  : सपा नेता और सांसद डिंपल यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की असली ताकत है। जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं, तभी देश के विकास को नई गति मिलती है।

वह शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर चिनहट के लौलाई स्थित एक लॉन में लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से आयोजित उद्यमी महिला सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज महिलाएं शिक्षा, व्यापार, राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न महिला उद्यमियों को उनके बेहरत कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

About admin

Check Also

यूपी के मदरसों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी होगी जरूरी …

मौलाना से लेकर स्टूडेंट्स तक सब लगाएंगे अटेंडेंस जेडी न्यूज विजन… लखनऊ : :  उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *