Jdnews Vision….
राघवेन्द्र मिश्रा…..
मैनेजिंग एडिटर…..
विशाखापत्तनम, जगदलपुर और रायगढ़ा से पुरी तक मिलेगी सीधी सेवा…
विशाखापत्तनम : : विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) द्वारा विशाखापत्तनम–पुरी, जगदलपुर–पुरी तथा रायगढ़ा मार्ग से पुरी के लिए विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन जुलाई 2026 में चयनित तिथियों पर किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और आसपास के राज्यों के श्रद्धालुओं को पुरी पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विशाखापत्तनम–पुरी विशेष ट्रेन….
ट्रेन संख्या 08551 विशाखापत्तनम–पुरी स्पेशल एक्सप्रेस 15 एवं 23 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे विशाखापत्तनम से रवाना होकर उसी दिन रात 9:30 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 08552 पुरी–विशाखापत्तनम स्पेशल 17 एवं 25 जुलाई 2026 को तड़के 2:30 बजे पुरी से चलकर सुबह 11:05 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
यह ट्रेन सिम्हाचलम, कोत्तावलसा, विजयनगरम, चिपुरुपल्ली, श्रीकाकुलम रोड, पलासा, सोमपेटा, इच्चापुरम, ब्रह्मपुर, बालूगांव, सखीगोपाल सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जगदलपुर–पुरी विशेष ट्रेन….
ट्रेन संख्या 08553 जगदलपुर–पुरी स्पेशल 15 एवं 23 जुलाई 2026 को सुबह 6:00 बजे जगदलपुर से रवाना होकर अगले दिन तड़के 1:40 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 08554 पुरी–जगदलपुर स्पेशल 16 एवं 24 जुलाई 2026 को शाम 7:15 बजे पुरी से चलकर अगले दिन दोपहर 1:15 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन कोरापुट, रायगढ़ा, पर्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड, पलासा, ब्रह्मपुर, खल्लीकोट, बालूगांव, डेलंग और सखीगोपाल सहित अनेक प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
12 डिब्बों वाली होगी विशेष ट्रेन….
रेलवे के अनुसार सभी विशेष ट्रेनों में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 4 स्लीपर कोच तथा 2 गार्ड-कम-लगेज एवं दिव्यांगजन अनुकूल कोच शामिल होंगे।
दक्षिण तट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वाई. बालाजी किरण ने यात्रियों से अपील की है कि वे रथ यात्रा के दौरान इन विशेष ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं तथा यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Jd News Vision