Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.) : : बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार…
* आरोपी को उसके ससुराल चोर भट्ठी कला से दबिश देकर पकड़ा गया…
* पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदलकर छिप रहा था आरोपी…
आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झांसा देकर दिनांक 21.08.2025 से लगातार दैहिक शोषण किया गया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली तथा पीड़िता से विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 02.05.2026 को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी फरार होकर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।
सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आरोपी के ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
Jd News Vision