Breaking News

राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, सो रहे थे पैसेंजर मच गया हड़कंप……

JD NEWS VISION….

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही थीं राजधानी….

रतलाम: :  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद गंभीर रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही ट्रेन संख्या 12431 राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे उस समय हुआ जब ट्रेन कोटा रेल मंडल के लूनी और आलोट रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने देखते ही देखते ट्रेन की दो बोगियों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सुबह के वक्त हुए इस हादसे के बाद सोते हुए यात्रियों में भारी दहशत फैल गई और बोगियों में चीख-पुकार मच गई।

राहत और बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी और प्रभावित कोच के यात्रियों को घटनास्थल पर ही जलपान की व्यवस्था कराई गई।

कोटा में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

प्रभावित यात्रियों को आगे भेजने के लिए ट्रेन के अन्य कोचों में एडजस्ट किया गया है, जिन्हें कोटा ले जाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोटा स्टेशन पर ट्रेन में अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के दिल्ली पहुंच सकें। कोटा से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और आग लगने के असली कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

दिल्ली-मुंबई रेल रूट ठप

इस हादसे के चलते दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। रेलवे ने एहतियात के तौर पर मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट समेत कई बड़ी ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया है। ट्रैक को साफ कर रूट को जल्द से जल्द सुचारु करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

About admin

Check Also

ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह

Jdnews Visoin….. बिलासपुर : :  बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *