Breaking News

जिंदगी हर मोड़ पर.….! ॥

Jdnews vision…..

॥ जिंदगी हर मोड़ पर.….! ॥

 

​कहने की यह बात नहीं है, सच है यह हर हाल में,

जिंदगी हर मोड़ पर, कुछ न कुछ सिखाती है।

मुश्किलें जब भी घेरें, राहें जब धुंधली लगें,

आत्मशक्ति बन भीतर, यह हमें मजबूत बनाती है॥

​क्या कहें और कौन कहेगा, जो जीवन संवारेगा,

और हमें इस आसमान की, सीढ़ियों पर चढ़ाएगा।

मेहनत और विश्वास से तुम, अपना मुकाम पा लोगे,

पर ऊंचाई पर जाकर, कोई जमीं याद दिलाएगा॥

​अपने छोटों से सदा, तुम स्नेह, प्यार बनाए रखना,

इस सफलता की चकाचौंध में, उन्हें भूल न जाना।

प्यार के पंख लगाए जो खुले आसमान में उड़ते हैं,

ये तुम्हारी बेवजह की जिद का सबब न बन जाए॥

 

​लेखक/कवि: मदन वर्मा “माणिक” इन्दौर, मध्यप्रदेश

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *