Breaking News

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित

Jdnews Vision….

नई दिल्ली : : दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के छह भरे हुए डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

घटना के बाद रेल प्रशासन ने राहत एवं बहाली कार्य तेज करते हुए कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित, आंशिक रूप से निरस्त तथा नियंत्रित किया है।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

उत्तर रेलवे के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बहाली कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

रेलवे ने बताया कि कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, 16 यात्री ट्रेनें पूर्णतः रद्द, पांच ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त तथा आठ ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित किया गया है।

उत्तर रेलवे के अनुसार जिन ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है, उनमें 64437 गाजियाबाद-दिल्ली, 64402 दिल्ली-शाहिबाबाद, 64411 शाहिबाबाद-दिल्ली, 64408 दिल्ली-गाजियाबाद, 64423 गाजियाबाद-नई दिल्ली.

64430 नई दिल्ली-गाजियाबाद, 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद, 64417 गाजियाबाद-दिल्ली, 64439 गाजियाबाद-दिल्ली, 64406 दिल्ली-गाजियाबाद, 64401 गाजियाबाद-दिल्ली, 64434 दिल्ली-गाजियाबाद तथा 64031 गाजियाबाद-साहिबाबाद शामिल हैं।

इसके अलावा 64104 नई दिल्ली-डीकेडीई को गाजियाबाद से प्रारंभ किया गया है, 64109 डीकेडीई-एसएसबी को गाजियाबाद तक सीमित किया गया है.

64112 एसएसबी-डीकेडीई को गाजियाबाद से चलाया गया है, 64152 दिल्ली-अलीगढ़ जंक्शन को गाजियाबाद से प्रारंभ किया गया है तथा 64053 पलवल-गाजियाबाद को नई दिल्ली तक ही संचालित किया गया।

वहीं 54474 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट किया गया। रेलवे ने लोगों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

About admin

Check Also

दलालों द्वारा होते बैनामे निष्पादित बिक़य धन राशि मिलती नहीं

जेडी न्यूज़ विज़न… मुन्नू लाल तिवारी…. मोहन लाल गंज लखनऊ तहसील में होते बैनामे निष्पादित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *