गृहे गृहे संस्कृतम्” योजना के जुलाई मासीय ऑनलाइन सत्रों का उद्घाटन  *

जेडी न्यूज़ विज़न…..

“गृहे गृहे संस्कृतम्” योजना संस्कृत भाषा के संरक्षक के रूप में कार्य कर रही है!-योजना समन्वयक*

लखनऊ, 10 जुलाई : : उत्तर प्रदेश शासन के स्वायत्तशासी उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम् द्वारा संचालित “गृहे गृहे संस्कृतम्” योजना के अंतर्गत संस्कृत भाषा शिक्षण कक्षाओं के जुलाई मासीय ऑनलाइन सत्रों का उद्घाटन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 33 जनपदों से जुड़े करीब 45 शिक्षण केंद्रों की सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष चौहान एवं निदेशक प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में योजनाप्रभारी भगवान सिंह चौहान तथा समन्वयक डा.अनिल गौतम उपस्थित रहे।

जनपद लखनऊ के शशिभूषण बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता अग्रवाल ने कहा कि हमारे यहां आयोजित शिविर में संस्थान द्वारा प्रेषित शिक्षिका मुन्नी देवी इस शिविर के माध्यम से संस्कृत सीखायेंगी।

योजना समन्वयक डॉ. अनिल गौतम ने कहा कि संस्कृत को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। गृहे गृहे संस्कृतम् योजना संस्कृत भाषा के संरक्षक के रूप में अनवरत कार्य कर रही है। इस योजना के अंतर्गत कार्यरत सभी प्रशिक्षक भाषा के संवर्धन व प्रचार प्रसार में महती भूमिका निभा रहे हैं

उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षण को केवल व्याकरण तक सीमित न रखकर संवाद, कहानी, गीत, अभिनय, खेल तथा तकनीकी माध्यमों से जोड़ा जाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्रांजल ने किया। प्रारंभ में प्रशिक्षिका खुशबू द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा प्रशिक्षिका गीता वशिष्ठ ने संस्थान गीतिका प्रस्तुत की। अंत में प्रशिक्षिका कंचन द्वारा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *