Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने चलाया स्वछता मिशन…

जेडी न्यूज़ विज़न…

 

तालाब परिसरों और आसपास क्षेत्रों की साफ- सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

 

बिलासपुर : : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बिल्हा नगर पंचायत के देवतालाब परिसरों और आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी से अपील की गई कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा अपने आसपास हरियाली बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जब तक हम सब अपनी-अपनी आदतें नहीं बदलेंगे, तब तक शहर और गाँव की तस्वीर नहीं बदलेगी। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य सुधरेगा, पर्यटन बढ़ेगा और विकास की गति तेज होगी। यह केवल सरकारी प्रयास नहीं बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। आज हम सबने मिलकर शपथ ली है कि स्वयं स्वच्छ रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर देवतालाब क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता को सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।

About admin

Check Also

डॉ नीरज कुमार “नीर” के संगीत एल्बम “मुरली मनोहर श्याम” का वैश्विक विमोचन

जेडी न्यूज विजन…. नई दिल्ली: :  केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में के.सी. स्टूडियो, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *