Breaking News

यूपी की 57694 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार चलाएगी ” मेरी पंचायत-हरित पंचायत “अभियान….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

लखनऊ : : उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में योगी सरकार बड़ा अभियान चलाने जा रही है। योगी सरकार प्रदेश की 57694 ग्राम पंचायतों में 1.42 करोड़ पौधे लगाने जा रही है। पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायत में मेरी पंचायत-हरित पंचायत अभियान चलाएगा।

रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत इसका शुभारंभ होगा। ग्राम पंचायतों को हरा भरा बनाने के लिए तेजी से प्रयास शुरू किए जा रहे हैं..

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के मुताबिक ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को ग्राम पंचायत के विकास का अहम एजेंडा बनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों, स्कूलों, सामुदायिक परिसरों, तालाबों और अमृत सरोवरों के आसपास यह पौधे लगाए जाएंगे। पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, सहजन और विभिन्न फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को लगाने के बाद देखभाल भी करना है। लगाने जाने वाले इन पौधे की निगरानी भी की जाएगी। ताकि पौधे बड़े हो सके ।

 

यूपी के पर्यटन स्थलों पर भी गूंजेगा हरियाली का संदेश

 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शनिवार को होने वाले 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान में पर्यटन विभाग भी हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा। विभाग ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों और परियोजनाओं पर करीब एक लाख पौधे लगाएगा। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने शुक्रवार को इस संबंध में बैठक ली।

 

‘अभियान की निगरानी उच्च स्तर से होगी

 

उन्होंने कहा कि ‘अभियान की निगरानी उच्च स्तर से होगी, ताकि पर्यटन स्थलों को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का नया स्वरूप मिल सके।अमृत अभिजात ने सभी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधे की जियो-टैग फोटो विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। इसकी ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी। बैठक में महानिदेशक पर्यटन डा. वेदपति मिश्र, विशेष सचिव पर्यटन मृदुल चौधरी, निदेशक (ईको टूरिज्म) पुष्प कुमार के. सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

स्वागत सावन मास तुम्हारा….

Jdnews Vision…. स्वागत सावन मास तुम्हारा लगता सावन सबसे प्यारा… सावन आते ही बदल जाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *