Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ0ग ): : थाना तखतपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, धारदार फरसा लहराकर लोगो को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पेश
आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
नाम आरोपी- (1) सतकुमार खाण्डे पिता खोर खाण्डे उम्र 25 साल निवासी ग्राम नवापारा जरौधा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.07.2026 के रात्रि 11.30 बजे सूचना मिलने पर मय पेट्रोलिंग वाहन तथा पुलिस स्टाफ के रवाना हुआ जो एक व्यक्ति गा्रम नवापारा जरौधा मे मेनरोड मे एक धारदार फरसा रखा है एवं उसे लहरा रहा है जिससे आम लोगो मे भय उत्पन्न कर रहा था। गवाहों के समक्ष आरोपी से हथियार बरामद कर, धारदार फरसा रखने से संबंधित नोटिस दिया किन्तु कोई लाइसेस नही होना बताये, आरोपी से धारदार फरसा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा-25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र आर 1065 गंगाधर कंवर, आरक्षक हरिश यादव, सत्यार्थ शर्मा, कलेश्वर यादव, संतोष पोर्ते, का सराहनीय योगदान रहा।
Jd News Vision