चौकीदार का मोबाइल तोड़ा..लगाया चोरी का इलज़ाम…

Jdnews Vision….

बिलासपुर : प्रार्थी श्याम सिंह पोर्ते पिता बहोरिक सिंह पोर्ते उम्र 40 वर्ष निवासी मेलनाडीह थाना रतनपुर का दिनांक 12/07/2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी व मृतक घूंटाघाट बांध में चौकीदारी का काम करते है, पूर्व में गोलू धीवर, अनिश धीवर खॅुटाघाट बॉध : में लगातार मछली चोरी करते थे, चौकीदार तिरिथ राम यादव द्वारा मना करने एवं चोरी का विडियो बनाने पर उसके मोबाईल को पटककर तोड़ दिये थे, इसी बात को लेकर गोलू धीवर और अनिश धीवर चौकीदार तिरिथ राम यादव से रंजिश रखते थे, जिनका पूर्व में थाना रतनपुर में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।दिनाँक 11/07/2026 को रात्रि प्रार्थी और तिरिथ राम दोनों तिरिथ राम मोटर सायकल क्र. CG 10 EF 7425 से मेलनाडीह से खॅुटाघाट बॉध के नवागाँव केम्प जा रहे थे, तभी नवागाँव मउहा डबरी तालाब के पास पहॅुचे थे कि गोलू धीवर, अनिश धीवर अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो में आये और प्रार्थी और मृतक को जान से मारने की नीयत से ठोकर मार दिये, तब ये लोग दोनों मोटर सायकल से गिर गये, तब स्कार्पियों को रोककर गोलू धीवर और अनिश धीवर उतरे, अनिश प्रार्थी का हाथ पकड़ लिया और गोलू धीवर डण्डा निकालकर दोनों को मारने लगा और तीरथ राम यादव की हत्या कर दिए ,प्रार्थी छुड़ाकर वहाँ से जान बचाकर भाग गया ,। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 485/26 धारा 103(1),3,5 BNS कायम कर, विवेचना में लिया गया है।आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।

 

About admin

Check Also

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : : पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *