Jdnews Vision…..
आगरा: : एत्मादपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ सुरेश कुशवाहाने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नगर से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और इस जनहित अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। वृक्ष हमें समय-समय पर फल प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड छोड़कर ऑक्सीजन देते हैं, पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए वृक्ष लगाए, अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाए, पौधे से हमें अन्य प्रकार की दवाई प्राप्त होती है,
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ सुरेश कुशवाहाको पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की आवश्यकता है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने के लिए सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ सुरेश कुशवाहा, राज दीपक, धर्मेंद्र कुमार, बड़े बाबू समीम खान, इरशाद कुरैशी, समस्त कर्मचारी मौजूद रहे एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Jd News Vision