Jdnews Vision……
संतोष कुमार गुप्ता…..
कौड़ीराम : : बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 104 पाण्डेयपार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के संबोधन और प्रेरणादायक विचारों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्रवण यादव, चंद्रमौलि दुबे, धनंजय सिंह, महेश राय, रामजी यादव, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jd News Vision