Jdnews Vision…..
संतोष कुमार गुप्ता…..
गजपुर बाजार : : परिषदीय विद्यालय कोठा में नए सत्र के नामांकन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी कौड़ीराम जयप्रकाश मौर्य व ग्राम पंचायत की प्रशासक सुनीता यादव के प्रतिनिधि एवं उनके पति शिवकुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
रैली में माहेश्वरी प्रसाद पांडेय, धनंजय सिंह, राकेश प्रसाद, विजय चंद्रा, धीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Jd News Vision