Breaking News

डेढ़ करोड़ की लागत वाले 54 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

– क्षेत्र पंचायत कौड़ीराम में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक

गोरखपुर/गजपुर बाजार : कौड़ीराम ब्लाक सभागार में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। ब्लाक प्रमुख श्रीमती नीता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले कुल 54 विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। प्रस्तावों में सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल रहे।
ब्लाक प्रमुख नीता सिंह ने कहा योजनाओं को मानक व गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गोरखपुर के उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सिंह ने कहा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार कार्य किया गया। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। खंड विकास अधिकारी सत्येन्द्र पाल सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्वीकृत प्रस्तावों की जानकारी दी। बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, सफाई एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
संचालन ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रामप्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, आदित्य सिंह, संजय सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

गोरखपुर में तीन उपनिरीक्षकों के तबादले….

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता… *झंगहा, पीपीगंज और पिपराइच थानों में नए प्रभारी तैनात… गोरखपुर: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *