Jdnews Vision…
संतोष कुमार गुप्ता…….
गोरखपुर : : खजनी थाना क्षेत्र में महिला से सोने की कान की बाली झपटने की वारदात का त्वरित खुलासा करने पर अपराध निरीक्षक दीनानाथ सरोज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ (आईपीएस) ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और तकनीकी जांच के दम पर घटना का सफल अनावरण होने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से खजनी पुलिस का मनोबल बढ़ा है।
महुआडाबर चौकी क्षेत्र के कंदराई के पास मीना देवी पासवान, पत्नी दिलीप कुमार, निवासी हरिजनपुर थाना उरुवा बाजार, अपने पति के साथ प्लेटिना बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे काली पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के कान से करीब एक ग्राम सोने की बाली झपट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दीनानाथ सरोज पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबं..
Jd News Vision