Breaking News

भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन से रेल परिवहन में आएगी हरित क्रांति….

Jdnews Vision

राघवेंद्र मिश्रा

मैनेजिंग एडिटर…..

लगभग 2,600 यात्रियों की क्षमता वाली धुआँ रहित ट्रेन बनेगी पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का नया प्रतीक …..

 

नई दिल्ली : : भारतीय रेलवे हरित एवं सतत परिवहन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को शुरू करने जा रहा है। यह अत्याधुनिक ट्रेन हाइड्रोजन की सहायता से स्वयं बिजली उत्पन्न करेगी, जिससे डीज़ल और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम होगी तथा संचालन के दौरान लगभग शून्य प्रदूषण होगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस ट्रेन में लगभग 2,600 यात्रियों के सफर की क्षमता होगी। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक के माध्यम से ट्रेन के संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय रेलवे के हरित ऊर्जा मिशन को नई गति मिलेगी।

सुरक्षा के लिहाज़ से इस ट्रेन में अत्याधुनिक मल्टी-लेयर सिस्टम लगाया गया है। यह प्रणाली हाइड्रोजन गैस के रिसाव, अत्यधिक तापमान, आग और धुएँ का तुरंत पता लगाने में सक्षम है। सभी सुरक्षा मानकों पर सफल परीक्षण के बाद इस ट्रेन को सुरक्षित संचालन के लिए प्रमाणित किया गया है।

भारतीय रेलवे का यह अभिनव प्रयास स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य की ओर भी अग्रसर करेगा। इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने रेलवे में हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक को अपनाया है।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *