जेडी न्यूज़ विज़न….
बिलासपुर (छ.ग.): : सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
*आरोपियों के कब्जे से 40000/- रुपये, 02 नग सोने जैसे पिले धातु का अंगूठी एवम 01 चैन, मोबाइल, तथा अपराध के पैसे से खरीदी गई एक्टीवा गाड़ी को किया गया जप्त।*
**आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।**
**दो आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी**
**घटना का संक्षिप्त विवरण:** प्रार्थी (निवासी राजीव बिहार, सरकंडा) ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शारीरिक अस्वस्थता के कारण वे अपने घरेलू काम-काज, बैंक लेन-देन और लॉकर की चाबी अपनी नातिन को सौंपे हुए थे। जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव एवं उसके साथियों द्वारा प्रार्थी के पोती को उसके परिवार के अन्य सदस्यों तथा छोटे बच्चों को जान से मारने और एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर डराया-धमकाया जा रहा था। आरोपियों ने भयभीत करके प्रार्थी व उनके परिजनों के बैंक खातों (SBI व सहकारी बैंक) से ATM एवं फोन-पे (PhonePe) के माध्यम से किश्तों में कुल **14,50,000/- रुपये** नगद/ऑनलाइन प्राप्त कर लिए। इसके अतिरिक्त, आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे **लगभग 450 ग्राम वजनी सोने के आभूषण** (हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका आदि) भी हड़प लिए कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा बिलासपुर तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पृथक-पृथक गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से 40000/- रुपये, 02 नग सोने जैसे पिले धातु का अंगूठी एवम 01 चैन, मोबाइल, तथा अपराध के पैसे से खरीदी गई एक्टीवा गाड़ी को किया गया जप्त। को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। प्रकरण के चारों गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक **02.08.2026** को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले के अन्य फरार आरोपियों (प्रियम शर्मा, शौर्य करोलिया ) की पतासाजी हेतु पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jd News Vision